गुमखाल सतपुली के बीच कार खाई में गिरी। तीन लोग घायल
लैंसडॉन। कोटद्वार पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुमखाल सतपुली के बीच गहड़ गांव के निकट एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर गुमखाल चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीन लोगों को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक लाए और 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया।
कार में सवार लोग गाजियाबाद से थलीसैंण के ईड़ तल्ला शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
लैंसडॉन कोतवाली निरीक्षक रघुबीर सिंह चौधरी ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार सुबह 8 बजकर 15 मिनट के लगभग हुई।
घायलों में कार चालक विनोद शर्मा 49 वर्ष, दीवान सिंह 50 वर्ष, अवतार सिंह 48 वर्ष शामिल हैं।