पौड़ी

जनपद के समस्त न्यायालयों में किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

मुख्यालय पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर तथा लैंसडॉन में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

पौड़ी। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा जनपद के समस्त न्यायालयों (मुख्यालय पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर तथा लैंसडॉन) में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

जनपद के समस्त न्यायालयों में किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में 703 वादों में 702 वादों का निस्तारण किया गया है, जिसमें रुपये 2,52,71,694/- धनराशि की वसूली की गई।

प्री – लिटिगेशन के 85 वाद निस्तारित किए गए, जिसमें रुपये 1,04,11,529/- की धनराशि की वसूली की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *